RPSC Assistant Professor Recruitment 2025: राजस्थान लोक सेवा आयोग की तरफ से साल 2025 की शुरुआत में ही कॉलेज सहायक प्रोफेसर के 575 पदों पर भर्ती का आयोजन किया जाएगा। इस भर्ती में अगर कोई भी इच्छुक भर्ती है तो वह ऑनलाइन माध्यम से 12 जनवरी 2025 से आवेदन कर सकते हैं। अगर आप भी कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में नौकरी पाना चाहते हैं तो यह आपके लिए सुनहरा मौका है।
आरपीएससी द्वारा निकाली गई इस असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में आवेदन करने के लिए क्या पात्रता रखी गई है। आवेदन करने की प्रक्रिया क्या है, ऐसी सभी महत्वपूर्ण जानकारी आपको नीचे दी जा रही है।
RPSC Assistant Professor Recruitment 2025 - Overview
Total Post | 575 पद |
Post Name | सहायक प्रोफेसर (Assistant Professor) |
Salary | ₹15,600 – ₹39,100 |
Apply Start | 12 जनवरी 2025 |
Last Date | 10 फरवरी 2025 |
Mode of Apply | ऑनलाइन |
Official Website | rpsc.rajasthan.gov.in |
RPSC असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती Post Details
आप सभी की जानकारी के लिए बता दें कि कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर अलग-अलग सब्जेक्ट के लिए आवेदन मांगे जा रहे हैं। इसमें हिंदी, अंग्रेजी, गणित फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी, ज्योग्राफी जैसे विभिन्न प्रकार के असिस्टेंट प्रोफेसर टीचर की भर्ती की जाएगी। कुल 575 पदों पर आवेदन मांगे जा रहे हैं, जिसकी डिटेल आप नीचे टेबल में चेक कर सकते हैं।
Subject | Post Count |
हिंदी | 58 |
अंग्रेजी | 21 |
गणित | 24 |
विज्ञान (भौतिकी) | 11 |
विज्ञान (रसायन) | 55 |
भूगोल | 60 |
अर्थशास्त्र | 23 |
समाजशास्त्र | 24 |
राजनीति विज्ञान | 52 |
मनोविज्ञान | 7 |
संगीत (गायन) | 7 |
संगीत (वाद्य) | 4 |
Eligibility Criteria
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए आपको कुछ पात्रताओं को पूरा करना जरूरी है जिसकी डिटेल आपको नीचे दी जा रही है।
शैक्षणिक योग्यता
असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए आवेदन करने हेतु आपके पास 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री पूरी होना जरूरी है।
इसके साथ ही आपका UGC NET परीक्षा पूरी होना जरूरी है।
उम्र सीमा
अगर आप इस भर्ती के अंतर्गत आवेदन करना चाहते हैं तो मिनिमम एज लिमिट 21 वर्ष, अधिकतम एज लिमिट 40 वर्ष रखी गई है, रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए एज लिमिट में छूट दी जाएगी।
Application Fees
असिस्टेंट प्रोफेसर की इस भर्ती के लिए आवेदन करने हेतु आपको एप्लीकेशन फीस का भुगतान करना होगा। जनरल कैटेगरी को ₹600 की एप्लीकेशन फीस, वही ओबीसी और ईडब्ल्यूएस के लिए ₹400 के एप्लीकेशन फीस रखी गई है। एससी एसटी कैंडिडेट को ₹300 के एप्लीकेशन फीस जमा करनी होगी। आप क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड का उपयोग करके ऑनलाइन माध्यम से इस पेज का भुगतान कर सकते हैं।
- सामान्य वर्ग: ₹600
- ओबीसी/ईडब्ल्यूएस: ₹400
- एससी/एसटी: ₹300
Selection Process
इस परीक्षा में आवेदन करने वाले व्यक्तियों को सबसे पहले लिखित परीक्षा देनी होगी। इसके बाद लिखित परीक्षा उतरन करने वाले अभ्यर्थियों को इंटरव्यू देना होगा। इंटरव्यू में सफल होने वाले व्यक्तियों का मेडिकल एग्जामिनेशन और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा।
Important Dates
- आवेदन शुरू करने की तिथि – 12 जनवरी 2025
- आवेदन की अंतिम तिथि – 10 फरवरी 2025
- रिटन एग्जाम की तिथि – मार्च या अप्रैल के महीने में
RPSC Assistant Professor Recruitment 2025 Online Apply
आरपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर की इस भर्ती में आवेदन की प्रक्रिया 12 जनवरी 2025 से शुरू होगी। नीचे हम आपके आवेदन प्रक्रिया से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दे रहे हैं, उसे ध्यान से फॉलो करें।
- सबसे पहले आपको आरपीएससी राजस्थान की आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर आना होगा।
- यहां पर आपको असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक मिल जाएगा, उस पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपको सबसे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
- इसके बाद आप इस वेबसाइट पर लोगिन करेंगे जिससे आवेदन फार्म आपके सामने मिल जाएगा।
- इसके बाद में आपको आवेदन फार्म में पूछी गई सभी जानकारी ध्यान से भरनी होगी।
- इसके बाद सभी जरूरी दस्तावेजों के स्कैन को ऑनलाइन अपलोड करनी होगी,
- अंत में आपको इस भर्ती के आवेदन फार्म को सबमिट करके इसका प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास रखना होगा।
- इस प्रकार से इस भर्ती के लिए आपके आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाती है।
Important Link
- Official Website: Click Here
- Official Notification: Check Here
- Direct Apply Link: Apply Here